शिक्षक दिवस / गुरु दिवस /Teacher's Day

सितंबर 05, 2008 ・0 comments

शिक्षक दिवस / गुरु दिवस /Teacher's Day


गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुर्साक्षात्‌ परमब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवैनमः॥


गुरु, शिक्षक, आचार्य, उस्ताद, अध्यापक या टीचर ये सभी शब्द एक ऐसे व्यक्ति को व्याख्यातित करते है जो हमें सिखाता है, ज्ञान देता है। इसी महामानव को धन्यवाद देने को, अपनी कृतज्ञता दर्शाने को एक दिन है जो की शिक्षक दिवस के रूप में जाना जाता है। केवल धन दे कर शिक्षा हासिल नहीं होती। अपने गुरु के प्रति आदर, सम्मान और विश्वास , ज्ञानार्जन में बहुत सहायक होता है। कई साडी दुविधाये केवल एक विश्वास की 'मेरे गुरु ने सही बताया है' से मिट जाती है।
५ सितम्बर, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति , शैक्षिक दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिवस, शिक्षक दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। ऐसा कह गया है की बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नहीं होता, "गुरु बिनु ज्ञान कहाँ जग माही"।
हिंदू पंचांग गुरु पूर्णिमा को गुरु दिवस स्वीकार करते है। विश्व के विभिन्न देश अलग अलग तारीखों में शिक्षक दिवस मानते है।
बहुत सरे कवियों, गद्यकारों ने कितने ही पन्ने गुरु की महिमा में रंग डाले। कुछ एक पद्य यहाँ प्रस्तुत है।

कबीरा ते नर अंध हैं, गुरु को कहते और। हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर॥
गुरु पारस को अन्तरो ,जानत है सब सन्त । वह लोहा कंचन करे, ये करि लेय महन्त॥
जो गुरु बसै बनारसी ,सीष समुन्दर तीर। एक पलक बिसरे नहीं ,जो गुण होय शरीर ॥
गुर धोबी शिष्य कपड़ा, साबू सिरजन हर। सुरती सिला पुर धोइए, निकसे ज्योति अपार ॥
गुरु गोविंद दोनों खड़े, काके लागूं पाँय ।बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो मिलाय ॥
गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष । गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटे न दोष ॥
गुरु कुम्हार सिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट । अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट ॥
गुरु-गुरु में भेद है, गुरु-गुरु में भाव । सोइ गुरु नित बन्दिये, शब्द बतावे दाव ॥




देश

नाम

तिथि (Date)

अर्जेन्टाइना


११ सितम्बर

अल्बानिया

शिक्षक दिवस्

७ मार्च

Australia

World Teachers’ Day

last Friday in October

Brazil

Docente Dia

October 15

Chile

Día del Profesor

October 16

China (PRC)


September 10

Czech Republic

Den učitelů

March 28

Ecuador


April 13

El Salvador


June 22

Hong Kong


September 10

Hungary

Teacher's Day

First Saturday of June

India


September 5

Indonesia

Hari Guru

November 25

Iran


May 2 (Ordibehesht 12 in Iranian Calendar)

Malaysia

Hari Guru

May 16

Mexico

Día del Maestro

May 15

Mongolia

Багш нарийн баярын өдөр (Teacher's day)

First weekend of February

Pakistan

Teacher's Day

October 5

Peru

Día del Maestro

July 6

Philippines


October 5

Poland

Dzień Nauczyciela

October 14

Russia

День Преподавателя

October 5

Singapore


September 1

South Korea

스승의

May 15 since 1963 in Seoul and 1964 in Chunju city

Republic of China (Taiwan)


September 28

Thailand

วันครู

January 16

Turkey

Öğretmenler Günü

November 24

United States


National Teacher Day is May 6

during Teacher Appreciation Week, which takes place in the first full week of May

Vietnam

Ngày nhà giáo Việt Nam

November 20



  • ओमान, सिरिया, मिश्र, लिबिया, कतर, बहराइन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, ट्यूनिसिया, जॉर्डन]], सउदी अरब]], अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में २८ फरवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • World Teachers' Day on October


आज का दोहा
गुर धोबी शिष्य कपड़ा, साबू सिरजन हर
सुरती सिला पुर धोइए, निकसे ज्योति अपार


एक टिप्पणी भेजें

हिन्दी की प्रसिद्ध कवितायें / रचनायें
Published on http://rachana.pundir.in

If you can't commemt, try using Chrome instead.